Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Headlines Today: Read today’s major news in the country, state and Agra on AgraLeaks on just one click
आगरा

Headlines Today: Read today’s major news in the country, state and Agra on AgraLeaks on just one click

93

आगरालीक्स…आज के दिन की सबसे बड़ी न्यूज कौन-कौन सी हैं. जानिए देश, प्रदेश और विदेश सहित आगरा की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

एशिया कप का आगाज शनिवार को श्रीलंका Vs अफगानिस्तान मुकाबले के साथ हो जाएगा, लेकिन ज्यादातर क्रिकेट फैंस के लिए टूर्नामेंट की असली शुरुआत रविवार को शाम 7:30 बजे होगी। उस दिन फाइनल से पहले फाइनल जैसा मैच होगा। यानी भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला। टूर्नामेंट में इसके बाद भी दोनों टीमों की भिड़ंत होगी, लेकिन पहले मैच में रोमांच चरम पर होगा। करीब 10 महीने बाद दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने हो रही हैं। इससे पहले इनके बीच आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर 2021 को टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ था।

नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण 28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे महज 12 सेंकेंड में होगा। इससे ठीक 15 मिनट पहले एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लास्ट के बाद धूल हटने तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। लोग गूगल मैप का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पर ट्विन टावर व एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन की व्यवस्था को अपडेट किया गया है।

संजय लीला भंसाली की फिल्में केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल करती हैं। अब तक उनकी कई फिल्मों को विदेशी ऑडियंस पसंद कर चुकी है। पिछले 2 दशकों की बात करें तो प्रतिष्ठित ऑस्कर समारोह में सबसे करीब साल 2002 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘देवदास’ पहुंची थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। इस बीच नवीनतम चर्चा यह है कि आलिया भट्ट अभिनीत ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने साबरमती नदी पर फुट ओवर ब्रिज ‘अटल पुल’ का उद्धाटन किया। वे रविवार को कच्छ के अंजार कस्बे में वीर बालक स्मारक का भी अनावरण करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि साबरमती के ये किनारा आज धन्य हो गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7,500 बहनों-बेटियों ने एक साथ चरखे पर सूत कातकर नया इतिहास रच दिया है। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी कुछ पल चरखे पर सूत कातने का मिला।

हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को PA सुधीर ने जबरन ड्रग पिलाई थी। एक नए CCTV फुटेज में सुधीर सोनाली के मुंह में जबरन बोतल अड़ाता दिखाई दे रहा है। यह फुटेज गोवा के क्लब का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सोनाली डांस करते हुए लड़खड़ा रही हैं।

बिहार में विजिलेंस ने रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों से 5 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया है। इंजीनियर संजय कुमार राय के पटना के 2 और किशनगंज के 3 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पटना के ठिकानों से सवा करोड़ कैश तो किशनगंज से 4 करोड़ रुपए मिले हैं। दोनों जगह कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई थीं।

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के एक दिन बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और पूर्व मंत्री आर. एस. चिब उनसे मिलने पहुंचे। करीब दो घंटे तक तीनों नेताओं के बीच बैठक हुई। इधर, पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी बगावती तेवर दिखाए हैं। शनिवार को तिवारी ने कहा, ‘हमें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मैंने 42 साल इस पार्टी को दिए हैं। जिन लोगों ने पत्र लिखे हैं, उन्होंने मुझसे ज्यादा समय पार्टी को दिया है। इस संस्था में हम किराएदार नहीं है, हिस्सेदार हैं। आप धक्के मारकर निकालने की कोशिश करोगे तो देखा जाएगा।’

झारखंड में सुबह से लेकर शाम तक सियासी उठापटक चलती रही। सीएम हेमंत सोरेन विधायकों को 6 घंटे बाद खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस से रांची लौट आए हैं। सभी विधायक अभी सीएम हाउस में ही हैं। पहली बस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद सवार थे। रास्ते में वे ग्रामीणों से रुक रुककर मिले।

ऑस्ट्रेलिया में खरगोशों की तादाद करीब 20 करोड़ के आसपास हो गई है। जो देश के लिए एक नई आपदा बन गए हैं। दरअसल, खरगोश ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय जीव नहीं हैं। इन्हें वहां इनवेसिव स्पीशिज माना जाता है। ये खरगोश फसलों और स्थानीय पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में बेहिसाब जनसंख्या बायोलॉजिकल इनवेजन की सबसे विनाशकारी मिसालों में से एक है। इसे बाहर से लाए गए स्तनधारी जीवों का सबसे तेज रफ्तार से हुआ कोलोनाइजेशन माना जाता है।

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने हमारे सौर मंडल के बाहर एक ग्रह पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का पता लगाया है। ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है। खोजा गया ग्रह एक गैस जायंट है और सूर्य के जैसे ही एक तारे के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। इस रिसर्च को नेचर जर्नल में प्रकाशित करने के लिए भेजा गया है।

उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार शनिवार को निरीक्षण करने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे, उन्होंने बताया कि प्रमुखता से मथुरा-वृंदावन के बीच हाई स्पीड ट्रेन संचालित करने का काम चल रहा है। इसके लिए मथुरा-वृंदावन के बीच ब्रोड गेज लाइन डाली जा रही है, इस लाइन को डालने का काम मार्च 2023 तक पुरा किया जाना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!