Sunday , 8 February 2026
Home मनोरंजन Heaviest June rain in 10 years drowns Mumbai, Train Services Hit, Schools Shut
मनोरंजन

Heaviest June rain in 10 years drowns Mumbai, Train Services Hit, Schools Shut

A865K8 Traffic and floods on record monsoon heavy rainfall day in Bombay Mumbai city India Asia

A865K8 Traffic and floods on record monsoon heavy rainfall day in Bombay Mumbai city India Asia

24 घंटे के बीच हुई भारी बारिश से मुंबई में जनजीवन शनिवार को भी प्रभावित रहा। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में अभी भी पानी भरा है। गुरुवार को हुई बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इससे पहले 2005 में इतनी बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक करीब 300 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बीच, मुंबई में बीएमसी ने शनिवार को भी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है।
शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक तेज बारिश न होने से मुबंई में अब सड़कों से पानी धीरे-धीरे खिसकने लगा है। हालांकि, शनिवार की सुबह भी रुक-रुक के बारिश हो रही है जिसके चलते लोगों की दिक्कत बनी हुई है। शुक्रवार को बारिश के कारण सबसे ज्यादा लोकल ट्रेनों पर असर पड़ा था, लेकिन शनिवार को सुबह से अभी तक लोकल ट्रेनों की सर्विस सामान्य है।
आईएमडी (मुंबई) के डायरेक्टर वी.के. राजीव ने कहा, “शनिवार को करीब 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। अगर भारी बारिश तेज होती है तो समस्या और बढ़ सकती है।” बता दें कि शुक्रवार को दोपहर में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठीं थीं। इस बीच, एनडीआरएफ, नेवी, मुंबई पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड और अन्य एजेंसियां राज्य में लगातार बारिश से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
मुंबई के सांताक्रूज में इससे पहले 24 जून 2007 में 209.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ सालों में जून में इतनी बारिश का रिकॉर्ड नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, आईपीएस नवनीत सिकेरा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन...

मनोरंजन

Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साधारण कार में अभिनेता गोविंदा के बैठने का वीडियो ट्रोल...

मनोरंजन

Agra Local News: Border 2 to have 91 shows on opening day in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बॉर्डर टू के पहले दिन चलेंगे 91 शो. फिल्म को...

मनोरंजन

Agra News: Taj Literature Festival, a confluence of film, literature and music, begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोच और रूह के जश्न, फिल्म साहित्य और संगीत की...

error: Content is protected !!