Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Heavy monsoon rain in Agra, Rain forecast till 15 July in Agra
बिगलीक्स

Heavy monsoon rain in Agra, Rain forecast till 15 July in Agra

101

आगरालीक्स.. आगरा में मानसून की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है, गर्मी और उमस के बाद ठंडी हवा चल रही है। वहीं, शहर के कई हिस्से पानी में डूबने लगे हैं, हाईवे के सर्विस रोड से लेकर शहर की कॉलोनी और बस्तियों में जलभराव के बाद जाम लगने लगा है।
शुक्रवार को सुबह घने बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद दोबारा बादल छाए और शाम होते होते बारिश शुरू हो गई, लगातार बारिश से शहर में कई जगह पर जलभराव हो गया है। बिजली घर, अर्जुन नगर, खेरिया मोड, दयालबाग, बाग फरजाना से लेकर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुलाई तक आगरा में बारिश होती रहेगी।
28 जून को बारिश में डूबा आगरा
28 जून 2018 को आगरा 30 मिनट की बारिश में डूब गया, लाइफ लाइन एमजी रोड बारिश के पानी से लबालब हो गया, मौसम विभाग का अनुमान बिजली घर से लेकर पॉश कॉलोनी और बस्तियों में जभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। 30 मिनट के लिए प्री मानसून की बारिश के बाद लोग एक घंटे तक घरों और कार्यालयों में कैद रहे, इस दौरान 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, हृयूमिडिटी 100 फीसद तक पहुंच गई, रात सात बजे घने बादल छाने के साथ ही बारिश होने लगी। तेज बारिश और बिजली की कडकडाहट से लोग जहां के तहां रुक गए। कुछ ही देर में बारिश से जगह जगह जलभराव होने लगा।
30 मिनट की बारिश में डूबा शहर
30 मिनट की बारिश में लाइफ लाइन एमजी रोड से लेकर बिजली घर, आगरा कैंट, मंटोला, शाहगंज सहित पॉश कॉलोनी में जलभराव हो गया, हाईवे से लेकर एमजी रोड पर घंटों पानी के चलते यातायात बाधित रहा। एमजी रोड पर रोड किनारे बनी दुकानों में पानी भर गया, जगह जगह जलभराव से लोग परेशान रहे।
एक घंटे में निकल सका पानी
तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी, जगह जगह जलभराव से लोगों को समस्या आई। करीब एक घंटे बाद पानी का स्तर कम होना शुरू हुआ और धीरे धीरे एमजी रोड से लेकर पॉाश कॉलोनी और मलिन बस्तियों में स्थिति सामान्य हुई।
एक सप्ताह तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक सप्ताह तक दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री रह सकता है। मगर, उमस लोगों को परेशान करेगी, अभी बारिश के बाद भी उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!