Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Heavy rain creates havoc in Agra region
बिगलीक्स

Heavy rain creates havoc in Agra region

111

bandh
आगरालीक्स
 …आगरा में 15 घंटे से हो रही बारिश से सडक और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। हर जगह पानी भरा हुआ है। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे लोगों को रिफाइनरी के पास रोक दिया गया है। मथुरा में भीषण जलभराव के हालात हैं, वहां से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। धौलपुर में पांचना बांध से पानी छोडे जाने से करौली का रास्ता बंद हो गया है। करौली में जलभराव के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसी तरह शहर में हाईवे को छोडकर अन्य मार्गों पर भीषण जलभराव है। घरों और दुकानों में जलभराव होने से करोडों का नुकसान हो चुका है। अभी भी बारिश का कहर जारी है। इसी तरह से बारिश होती रही तो हालात बिगड सकते हैं।
छुटटी के दिन घरों में कैद, घरों में पानी
शनिवार रात नौ बजे से शुरू हुई बारिश अभी जारी है, इससे रविवार को छुटटी के दिन लोगों की आंखें खुली तो बारिश हो रही थी। सबसे ज्यादा स्थिति निचले इलाकों में है, आगरा में बिजली घर, सूरसदन, खेरिया मोड, सिकंदरा आवास विकास सहित अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। नालों के उफान मारने से गंदा पानी घरों में जा रहा है। इससे घर का सामान भी बाहर पानी में तैरने लगा है।
train 5यमुना में बढा जलस्तर, झरना नाले में बाढ
बारिश से यमुना का जलस्तर भी बढने लगा है। वहीं यमुना पार क्षेत्र में झरना नाले में तेज बहाव के साथ पानी बढने से खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे आस पास के खेतों में पानी भर गया है और पानी का बहाव तेज होता जा रहा है।
रेल यातायात बाधित
बारिश से रेल यातायात भी बाधित हुआ है, आगरा दिल्ली रूट पर कई जगह पर ट्रेनें खडी हुई हैं। वहीं, बारिश के चलते बसें भी जगह जगह पर फंसी हुई हैं। बारिश से सडकों पर जलभराव हो गया है, इससे निकलना मुश्किल है।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईरान...

error: Content is protected !!