
इंटरनेट फोटो
सिकंदरा क्षेत्र की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में हाई प्रोफाइल दंपति रह रहे थे, लग्जरी गाडी रखने के साथ ही उनका सर्किल भी अच्छा था। उनके घर पर लोगों का आना जाना लगा रहता था। उन्होंने लंदन में नौकरी दिलवाने के लिए लोगों से संपर्क शुरू कर दिया, उनसे 50 हजार से एक लाख रुपये लेने के बाद उन्हें नौकरी के लिए आॅफर लेटर भी थमा दिया। इसके बाद उनके संपर्क में और लोग आते चले गए, इस तरह करीब 30 युवकों से दंपति ने पैसे ले लिए और उन्हें नौकरी दिलवाने के लिए उनकी फ्लाइट की टिकट बुक करा दी, युवक भी खुश थे कि उन्हें लंदन में नौकरी मिल जाएगी।
फ्लाइट की तिथि से पहले हुए गायब
युवकों को 22 मई को लंदन जाना था, उन्होंने पूरी तैयारी कर ली। लेकिन उससे पहले ही दंपति गायब हो गए। मोबाइल भी बंद हो गया, सुबह युवक उनके घर पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर उन्होंने दंपति को तलाशने के प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पैसे देने के बाद भी नौकरी न मिलने से युवकों के होश उडे हुए हैं, उनके समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए।
मोटी सैलरी का दिया था झांसा
नौकरी लगवाने के नाम पर युवकों को मोटी सैलरी दिलवाने का झांसा दिया था। इससे युवक उनके जाल में फंसते चले गए। दंपति ने इन युवकों से लाखों की ठगी कर ली। अब युवक खाली था हैं, कुछ ने उधार पैसे लेकर दिए थे, अब वे परेशान हैं।
Leave a comment