आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू स्पोर्टस् कार बेकाबू होकर 30 फीट नीचे गिरी। युवक की मौत। दोस्त गंभीर घायल।
दोस्त के साथ आगरा की ओर आ रहा था

हरियाणा का रहने वाला भरत (20वर्ष) अपने दोस्त गौरव (22वर्ष) के साथ शनिवार सुबह अपनी बीएमडब्ल्यू स्पोर्टस् कार से आगरा की ओर आ रहा था। कार की स्पीड बहुत ज्यादा तेज थी कार जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो कार बेकाबू होकर करीब तीस फीट नीचे जा गिरी।
कार के परखचे उड़े
कार के परखचे उड़ गए।हादसे में भरत की मौके पर मौत हो गई, जबकि गौरव को कैलाश अस्पताल में दाखिल कराया गया है।