आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार अचानक ब्रेक लगाने से डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत।
छत्तीसगढ़ से किशोरी बरामद कर लौट रही थी पुलिस टीम
हरियाणा पुलिस की एक टीम आज तड़के छत्तीसगढ़ से एक भागी हुई किशोरी को बरामद कर वापस लौट रही थी। रास्ते में कार तेज रफ्तार से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से गुजर रही थी।
120 की स्पीड पर अचानक लगा दिए ब्रेक
पुलिस के मुताबिक उस समय गाड़ी की स्पीड करीब 120 की स्पीड पर थी, अचानक ड्राइवर ने सड़क पर काम होता देखकर गाडी के ब्रेक लगा दिए, जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
मौके पर ही गई दोनों की जान हादसे में महिला कांस्टेबल बबिता और कार चालक प्रदीप की मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में दाखिल कराया गया है।