आगरालीक्स… होली का पर्व पर इस बार चौघड़िया मुहूर्त बन रहा है। होलिका स्थापना, पूजन, होलिका दहन का समय किया है। आगरालीक्स में जानिए जानकारी।
श्रीगुरु ज्योतिष शोध संस्थान अलीगढ़ के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष दिन रविवार उत्तराफाल्गुनी/हस्त नक्षत्र वृद्धि योग विष्टिकरण के शुभ संयोग में 28 मार्च को ही होलिका दहन मान्य रहेगा। इस दिन पूर्णिमा रात्रि 12:17 तक मान्य रहेगी
होलिका स्थापना का शुभ समय
होलिका स्थापना का शुभ समय प्रात है 06:45 से प्रातः 09:35 मिनट तक विश्वप्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार ‘लाभ और अमृत’ की दो बहुत बेहतरीन चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध होंगे, जिसमें होलिका की स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है रहेगा, जिसमें गली-मोहल्ले एवं चौराहे की होली रखा जानी शुभ माना जाएगा।
घरों में रखी जाने वाली होली का समय
प्रात: 08:00 से दिवाकाल 12:25 तक अपने-अपने घरों में रखने वाली होली रखना अत्यंत शुभ होगा। इस समय ‘लाभ’ अमृत और चर के तीन सुप्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगें, जो सभी कार्यो हेतु अत्यंत शुभ फलदायक माना जाता है। महिलाओं और घरेलू लोगों के लिए पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय दोपहर 2:10 से दोपहर 3:25 तक रहेगा। इस समय में “शुभ” का विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगा
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 28 मार्च की शाम 6:35 बजे से रात्रि 10:57 बजे तक विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार “शुभ,अमृत और चर” के तीन सुप्रसिद्ध मुहूर्त उपलब्ध होंगे, जिसमें गली-मोहल्लों एवं चौराहों की होली जलाने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाएगा।
घर की होली जलाने का शुभ मुहूर्त
घर की होली जलाने का सबसे उपयुक्त समय प्रातः 3:35 बजे से सुबह 05:45 तक शुभ लाभ ,और उद्देग के तीन विश्व प्रसिद्ध मुहूर्त उपलब्ध होगें इसमें होली जलाना घर परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए सर्वोत्तम कहा जा सकता है