Sunday , 25 October 2026
Home अध्यात्म Holy Vaishakh month of pilgrimage, sacrifice to ancestors and charity from tomorrow, what are the features and simple methods of worship
अध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Holy Vaishakh month of pilgrimage, sacrifice to ancestors and charity from tomorrow, what are the features and simple methods of worship

275

आगरालीक्स… वैशाख का महीना सात अप्रैल से शुरू हो रहा है। तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण, दान-पुण्य का महत्व है। जानिये इस माह की विशेषताएं और आसान उपाय।

विशेष महत्व है वैशाख माह का

ज्योतिषाचार्य पं.हृदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं.हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक वैशाख मास, हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना है।  हिंदू-धर्म में वैशाख को एक पवित्र माह माना जाता है।

भगवान शिव और श्री हरि की पूजा

🏵 वैशाख महीने में भगवान शिव जी, विष्णु भगवान की पूजा और पीपल को पानी चढ़ाने का बहुत महत्व है। भगवान विष्णु की तुलसी पत्र से पूजा की जाती है

सात अप्रैल से पांच मई तक रहेगा वैशाख माह

वैशाख माह 07 अप्रैल2023 से शुरू होकर 05 मई 2023 तक रहेगा

भगवान शिव की पूजन विधि

🌸 शिवलिंग ब्रम्हांड का प्रतीक हैं। वैशाख माह में शिवलिंग के ऊपर पानी का कलश या घड़ा स्थापित करना चाहिए। इस घड़े से पानी शिवलिंग पर जिस तरह बूंद-बूंद गिरता है, वैसे ही आपकी समस्याएं पानी की तरह बहकर दूर हो जाती हैं

दुग्धाभिषेक से दूर होती हैं बाधाएं

🌸 मान्यता है कि वैशाख माह में प्रात: काल स्नान करके भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करने से ग्रह बाधाएं दूर होती हैं। सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है 🌸भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। थोड़े से पूजन से ही वे भक्तों पर कृपा बरसाने लगते हैं

धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें

🌸 वैशाख माह में शिवजी के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ उन्हें उनका प्रिय पुष्प आक, धतूरा और बेलपत्र आदि अर्पित करना चाहिए। शिवजी को ऋतु फलों का भोग अर्पित करना चाहिए।

इनका करें दान

🌸 इस महीने में घड़ा, सत्तू, तरबूज आदि दान करने से शारीरिक व्याधियों से छुटकारा मिलता है

वैशाख मास में करें यह अचूक उपाय

🍁 वैशाख माह में किसी सुहागिन को साड़ी, चूडिय़ां, कुमकुम आदि सुहाग की सामग्री उपहार में दें। जो लोग यह उपाय करते हैं, उनके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।

🍁 जल में केसर मिलाएं और ये जल शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय से विवाह और वैवाहिक जीवन से जुडी समस्याएं खत्म होती हैं।

🍁 बीमारियों के कारण परेशानियां खत्म ही नहीं हो रही हैं, तो पानी में दूध और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह उपाय चमत्कारी है।

🍁 शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इसमें काले तिल मिलाएं। इस उपाय से शनि दोष और रोग दूर होते हैं।

🍁 वैसाख महीने में किसी जरूरतमंद या सुपात्र ब्राम्हण को सवा किलो या सवा पांच किलो या 11 किलो या 21 किलो गेहूं या चावल का दान करें।

🍁 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय या श्रीराम लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, माना जाता है इससे हर काम सिद्ध हो जाते हैं।

🍁 शिवलिंग पर रोज़ धतूरा चढ़ाने से घर और संतान से जुडी समस्याएं दूर होती हैं। ये उपाय संतान को सभी कार्यों में सफलता दिलवाता है।

🍁 नियमित रूप से आंकड़े के फूलों की माला बनाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

🍁लक्ष्मी की स्थायी कृपा पाना चाहते हैं तो शिवलिंग पर रोजाना साबुत चावल चढ़ाएं, इससे आपका भंडार सदा भरा रहेगा।

🍁 किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज, घड़े व सत्तू आदि देने से शास्त्रों में बताया गया है कि इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

🍁वहीं अक्षय तृतीया पर शिवजी के पूजन के उपरांत अनाज का दान करें। पानी के प्याऊ, पोंसरे आदि की स्थापना कराएं, या इसमें मदद करें। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

🍁 यदि आप लंबी उम्र चाहते हैं तो शिवलिंग पर रोज दूर्वा चढ़ाएं। इससे शिवजी और गणेशजी की कृपा से सुख-समृद्धि भी बढ़ती हैं।

इन उपाय को भी कर सकते हैं

♦️वैशाख मास में एक समय का व्रत रख सकते हैं।

♦️स्नान के बाद तुलसी पूजा करें।

♦️ पूरे मास तुलसी पर जल चढ़ाते रहें।

♦️लोटे में जल दूध गुड़ घोलकर जल चढ़ाएं।

♦️ पूरे मास पीले वस्त्र धारण करना चाहिए।

♦️बादाम शहद वाला दूध पिएं।

♦️ विष्णु देव को तुलसी और शहद चढ़ाकर पूजा करते रहें।

गंगा नहाने या तीर्थ यात्रा से सुख शांति मिलेगी।

♦️वैशाख मास में गंगा स्नान करना चाहिए।

♦️ ख़ास तीर्थ यात्रा पर जाना चाहिए या घर में पवित्र नदियों या तीर्थ के जल रखें।

♦️वैशाख मास में दान करने से बहुत लाभ होता है।

♦️ वैशाख मास में सुबह के समय स्नान करने से बलवान चन्द्रमा बच्चों की तर्क शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 25th October 2026

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा बेस्ट डे. करियर, धन, स्वास्थ्य और...

अध्यात्म

Sharad Purnima 2026: Discover some interesting facts, including their scientific and mythological significance

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा को लेकर जानिए कुछ रोचक जानकारियां. इसका वैज्ञानिक और पौराणिक...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

error: Content is protected !!