आगरालीक्स.. आगरा के होटल जेपी पैलेस में वेडिंग प्लानर ने 51 लाख में शादी बुक कराई, शादी के बाद दूल्हा दुल्हन चले गए, वेडिंग प्लानर भी भागने लगा, उसे सिक्योरिटी ने पकडा लिया। होटल का 23.32 लाख रुपये भुगतान न करने पर वेडिंग प्लान सहित दूल्हा दुल्हन पर मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के होटल जेपी पैलेस में वेडिंग प्लानर नीरज ठाकुर ने दिल्ली निवासी प्रबल जैन की पूर्वा के साथ 24 नवंबर को शादी के लिए बुकिंग की, इसमें कुछ रूम लिए थे, भव्य शादी समारोह और खाने का कुल खर्चा 51 लाख रुपये था।
24 नवंबर को हुई शादी
होटल जेपी पैलेस में 24 नवंबर को दिल्ली निवासी प्रबल जैन की पूर्वा के साथ शादी हुई। वेटिंग प्लानर नीरज ठाकुर ने 27 लाख 70 हजार रुपये जमा करा दिया। शादी के बाद 25 नवंबर को दूल्हा प्रबल जैन, दुल्हन पूर्वा और उनके रिश्तेदार चले गए। वेडिंग प्लानर होटल में ही रह गया।
सिक्योरिटी ने पकडा
होटल प्रबंधन ने बकाया 23 32 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा, वेडिंग प्लानर नीरज ठाकुर होटल प्रबंधन को गुमराह कर होटल से भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान सिक्योरिटी ने उसे पकड लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया, पुलिस पूछताछ कर रही है। होटल जेपी पैलेस प्रबंधन की तरफ से वेडिंग प्लानर नीरज ठाकुर, दूल्हा प्रबल जैन, दुल्हन पूर्वा सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।