आगरालीक्स ..आगरा के भाजपा के नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। विजय शिवहरे और श्याम भदौरिया की जगह अब महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह होंगे।

आगरा में लंबे समय से महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया बने हुए थे। पिछले दिनों जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए नामांकन हुआ, इसमें आगरा से 43 नामांकन किए गए। बुधवार रात को भाजपा पार्टी कार्यालय द्वारा जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई। इसमें आगरा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह को बनाया गया है, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन बनाए गए हैं।