आगरालीक्स.. हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या करने वाले चारों दरिंदों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, चारों भागने की कोशिश कर रहे थे, चारों को पुलिस ने मुठभेड में मार गिराया।
हैदराबाद के नेशनल हाईवे 44 पर वेटनरी डॉक्टर की स्कूटी पंचर करने के बाद चार युवकों ने सामूहिक रेप के बाद हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस ने 36 घंटे बाद चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इस मामले में चारों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड दी गई थी। हैदराबाद पुलिस चारों आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जा रही थी, शुक्रवार सुबह क्राइम सीन पर ले जाते समय नेशनल हाईवे 44 पर चारों दरिंदों ने भागने की कोशिश की, पुलिस से मुठभेड हुई। पुलिस ने मुठभेड में चारों दंरिदों को मार गिराया।
वेटनरी महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले
चार आरोपियों (मोहम्मद अली उर्फ मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन कुमार और केशवुलु हैं, इन्हें पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया था।
27 नवंबर को रेप के बाद हत्या
27 वर्षीया पशु चिकित्सक महिला की अपने घर से स्कूटी से जाती थी, नेशनल हाईवे पर 44 शमशाबाद स्थित टोल प्लाजा प्लाजा पर वह अपनी स्कूटी खडी करने के बाद कैब से हॉस्पिटल डयूटी करने जातीं थीं। 27 नवंबर को वह हॉस्पिटल से शाम को लौटी, इसके बाद चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाने चलीं गईं। वहां से रात नौ बजे लौटी, चारों दरिंदों ने महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर कर दी । पंक्चर स्कूटी में हवा भरने में मदद की पेशकश की थी. इसके बाद उन्होंने महिला को अलग जगह ले जाकर रेप किया. आरोपियों ने बाद में शव को शादनगर शहर के बाहरी इलाके में जला दिया था. अगले दिन स्थानीय लोगों ने पीड़िता की अधजली लाश देख पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ, ट्रक चालक चिंताकुंता चेन्नाकेशावुलू, क्लीनर जोलु शिवा और जोलु नवीन के तौर पर की थी।