आगरालीक्स ….आगरा में नकली मंगलामुखियों का आतंक, कार, बस और ट्रक चालकों से वसूली कर रहे हैं। रोडवेज बस के कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी, बस का आगे का शीशा तोड दिया।
आगरा के आईएसबीटी पर बुधवार शाम को ईदगाह डिपो की बस यूपी 85 एटी 0899 खडी हुई थी, परिचालक भूपेंद्र सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी बस रुपेडिया (नेपाल) आइएसबीटी पर खड़ी थी। वहां कुछ मंगलामुखी आ गए और बस के अंदर यात्रियों से जबरन उगाही करने लगे। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह उसने मंगलामुखियों को नीचे उतारा और बस का दरवाजा बंद किया। इसके बाद वह काफी देर तक बस के साथ चलते रहे और बस की खिड़की खोलने को कहने लगे। उसने खिड़की नहीं खोली तो पत्थर मारकर बस के शीशे तोड़ दिए। पीडि़त परिचालक ने बताया कि मंगलामुखी द्वारा बस के यात्रियों से 100-100 रुपये की वसूली की जाती है।