आगरालीक्स… आगरा रीजन में टोल प्लाजा पर ताल घूंसे चले, जिस गाडी में दुल्हन थी, उस गाडी के बारातियों पर टोल प्लाजा कर्मी टूट पडे और पिटाई लगाई।
गुरुवार को फीरोजाबाद के राजा का ताल स्थित अमित रिसॉर्ट में विवाह समारोह के बाद दुल्हन की विदा कराकर बाराती लौट रहे थे।
आगरा-कानपुर हाईवे पर टूंडला टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। बारातियों का अपनी गाडी को पहले निकालने को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इसके बाद लात घूंसे चलने लगे, आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।