आगरालीक्स… आगरा के एडीए वीसी का तबादला हो गया है, उनकी जगह आईएएस शुभ्रा सक्सेना को एडीए वीसी बनाया गया है, आगरा में कमिश्नर रहे के राम मोहन राव को सचिव पिछडा वर्ग कल्याण बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 12 आईएएस के तबादले किए गए, आगरा के एडीए वीसी राधे श्याम मिश्रा का तबादलाविशेष सचिव राजस्व विभाग में किया गया है। यूपीएससी टॉपर और 2009 बैच की आईएएस शुभ्रा सक्सेना को एडीए वीसी बनाया गया है, वे कई जिलों में डीएम रह चुकी हैं। वहीं, आगरा में कमिश्नर रह चुके के राम मोहन राव को सचिव पिछडा वर्ग बनाया गया है।
2 आईएएस के हुए तबादले
शुभ्रा सक्सेना उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण बनाई गई।
राधेश्याम मिश्रा विशेष सचिव राजस्व विभाग बनाए गए ।
पीवी जगमोहन प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम बनाए गए ।
डिंपल वर्मा प्रमुख सचिव युवा कल्याण विभाग बनाई गई।
पंधारी यादव सचिव वाह सहायक परियोजना उत्तर प्रदेश बनाएगए।
राममोहन राव सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाए गए ।
डॉ अल्का टंडन भटनागर सचिव गोपन विभाग बनाई गई ।
सेंथिल पांडियन प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम बनाए गए ।
अमृता सोनी विशेष सचिव ऊर्जा बनाई गई ।
किंजल सिंह उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण कानपुर कानपुर बनाई गई। कंचन वर्मा उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण बनाये गयी।
राजेश प्रकाश अप्पर आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर बनाएंगे।