आगरालीक्स… आगरा में बीच सडक पर मंगलामुखियों ने कपडे उतार दिए, नग्न होकर मंगलामुखी कार पर चढ गए, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
आगरा के राजपुर चुंगी, सदर में मंगलामुखियों के दो गुट आपस में एक दूसरे के क्षेत्र में नेग मांगने को लेकर विवाद हो गया। बीच सडक पर एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे, विवाद इतना बढ गया कि एक मंगलामुखी ने अपने सडक पर ही कपडे उतार दिए, इसे देख दूसरे मंगलामुखी ने भी कपडे उतार दिए। इसके बाद बीच सडक पर हंगामा करने लगे।
हंगामे के बीच एक और मंगलामुखी ने उतारे कपडे
इसके बाद एक और मंगलामुखी ने अपने कपडे उतार दिए, बीच सडक पर नग्न होकर तीन मंगलामुखी एक दूसरे को खरी खोटी सुनाने लगे, इसे देख राहगीरों की भीड लग गई। इस दौरान एक कार पर नग्न मंगलामुखी चढ गए, एक दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई।
वीडियो हो रहा वायरल
नग्न होकर बीच सडक पर तीन मंगलामुखियों द्वारा प्रदर्शन करने का वीडियो बना लिया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नग्न होकर हंगामा करते हुए मंगलामुखी दिखाई दे रहे हैं। नग्न होकर मंगलामुखियों के हंगामा करने पर वाहन भी रुक गए, लोगों ने पुलिस को सूचना दी, कुछ देर बाद मंगलामुखी चले गए।
नकली किन्नरों ने 13 अगस्त 2017 को आईटी इंजीनियर को लूटा
आगरा में 13 अगस्त 2017 को नकली किन्नरों का आतंक है, नकली किन्नर वाटर वक्र्स पर आईटी इंजीनियर की गाडी के सामने खडे हो गए, वे पर्स से रुपये निकालने लगे नकली किन्नर रुपये लूट कर फरार हो गए।
गीता कॉलोनी दिल्ली निवासी सिदृार्थ आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं, वे शनिवार को अपनी पत्नी रुचि के साथ दिल्ली से आगरा आए, यहां उन्हें कैलाश पुरी में अपनी दोस्त से मिलने के लिए जाना था। यमुना एक्सप्रेस वे से रामबाग होते हुए वे वाटर वक्र्स चौराहे पर पहुंचे, चार किन्नरों ने उन्हें घेर लिया, एक किन्नर उनकी गाडी के सामने खडा हो गया, उनकी गाडी के शीशे को खटखटाया, उन्होंने जब शीशा नहीं खोला तो एक किन्नर दूसरी तरफ भी आ गया। सिदृार्थ ने गाडी का शीशा खोला तो वे पैसे मांगने लगे, उन्होंने अपना पर्स निकाला और 100 रुपये दे दिए, इसके बाद भी किन्नर नहीं हटे तो 100 का एक और नोट दे दिया।
पर्स से रुपये निकालते ही लूट कर फरार
इसके बाद भी नकली किन्नर नहीं हटे, पीछे ट्रक था वह हॉर्न बजाने लगा, सिदृार्थ ने 100 रुपये और देने के लिए पर्स से रुपये निकाले, एक किन्नर ने शीशे से अंदर हाथ डाल दिया और उनके हाथ से रुपये लेकर भाग गए। वे शोर मचाते रह गए लेकिन वाहनों के शोर में किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी, पीछे से ट्रक के हॉर्न लगातार बज रहे थे, वे अपनी गाडी को लेकर दोस्त के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।