आगरालीक्स …आगरा में आईडिया का नेटवर्क ठप हो गया, कॉल और इंटरनेट बंद होने से लोग परेशान रहे, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने आईडिया का नेटवर्क ठप होने के पोस्ट डाले, शाम सात बजे के बाद नेटवर्क सही हुआ।
आगरा में रविवार दोपहर में आईडिया मोबाइल का नेटवर्क ठप हो गया, कुछ देर तक लोगों को अहसास नहीं हुआ। कॉल नहीं लगने और इंटरनेट के काम करना बंद करने पर लोग परेशान हो गए, उन्होंने अन्य कंपनी के मोबाइल नंबर से संपर्क किया, करीब एक घंटे बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर आईडिया नेटवर्क के काम करना बंद करने की पोस्ट डाली जाने लगी, कई लोगों ने पोस्ट की।
पांच घंटे ठप रहा नेटवर्क
दोपहर बाद से लोग आईडिया नेटवर्क ठप होने से परेशान रहे, शाम सात बजे के बाद नेटवर्क ठीक हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली, इसके बाद कॉल भी लगने लगी और इंटरनेट ने भी काम करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि फाइबर केबल में तकनीकी गडबडी के कारण यह समस्या आई थी, शाम को नेटवर्क पूरी तरह से ठीक हो गया।