
आगरा के एक बडे शू एक्सपोर्टर चीन से शू कंपोनेंट खरीदते हैं। वे जिस फर्म से कंपोनेंट खरीदते हैं, उसी तरह की फर्जी फर्म बनाकर चीन के हैकर ने उनसे संपर्क किया। आॅर्डर लेने के बाद एक करोड रुपये के ट्रांसजेक्शन के लिए संपर्क करने लगा, इस पर शू एक्सपोर्टर ने एक करोड का आॅनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिया। शू कंपोनेंट खरीदने के लिए एक करोड का भुगतान करने के बाद भी माल न आने पर उन्होंने चीन स्थित कंपनी में संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि उनका कोई आॅर्डर नहीं आया है और भुगतान भी नहीं हुआ है। इस पर शू एक्सपोर्टर ने आॅर्डर और एक करोड के ट्रांजेक्शन की डिटेल कंपनी को भेजी। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि किसी हैकर ने उनके साइट का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से शू एक्सपोर्टर से एक करोड ठग लिए हैं। इस मामले में शू एक्सपोर्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज की है।
साइबर फ्राड के तेजी से बढ रहे केस
आॅनलाइन के दौर में साइबर फ्रॉड के केस तेजी से बढ रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, आॅनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय कंपनी के बारे में जानकारी ले लें, इसके लिए मेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सीक्रेट पासवर्ड के साथ ही वन टाइम पासवर्ड किसी से शेयर ना करें। बडा ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें।
Leave a comment