आगरालीक्स ..आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी जी ने कहा कि सच्चिननंद यानि सत्य, चित्त और आनन्द। यही है भगवान का स्वरूप। जो अडिग हो वही सत्य है। और अडिग सिर्फ ईश्वर है। यही भागवत का निचोड़ है। कोठी मीना बाजार में श्रीश्याम सेवक परिवार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूज्या जया किशोरी ने यह बात कही। व्यासपीठ से कथा का वाचन करते हुए उन्होंने प्रथम दिन भागवक कथा के महात्मय को समझाते हुए शुकदेव महाराज की जन्म कथा शोनकाआदि ऋषि और सुत जी के बीच भागवत चर्चा का विस्तार से वर्णन किया।
कहा कि व्यक्ति के दोस्तों को देखकर उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। जैसी संगत वैसा स्वभाग। इसलिए सच्चे और अच्छे मित्र बनाएं। असंतुलित वाणी असंतुलित मानसिकता को दर्शाती है। वाणी ऐसा शस्त्र है जिससे आप शत्रु को भी अपने वश में कर सकते हैं। वाणी में मिठास पूरे परिवार को बांधे रहती है। वाणी सुन्दर तो मन सुन्दर। मन सुन्दर तो जीवन सुन्दर हो जाता है। भोला भांग तुम्हारी… भजन पर पर स्वरूपों द्वारा किए गए नृत्य पर भक्तजन भी साथ झूम उठे। सर्वप्रथन श्रीमद्भागवत की आरती की गई। कथा के न्त में आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, श्रीमति पुष्पा, विपिन बंसल, विकास गोयल, विशाल गोयल, मनोज सिंघल, अमित अग्रवाल, अनूप गोयल, प्रवीन कुमार, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मनीष बंसल, अर्पित मित्तल, रजत अग्रवाल, विष्णु शर्मा आदि शामिल थे।
आज की कथा
श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक पूज्या जया किशोरी जी माता अनुसुईया, वराह अवतार, सति चरित्र कथा, शिव विवाह का वाचन करेंगी।