आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टरों ने आला छोडकर पियानो और माइक थाम लिया, इसके बाद ये सुहाना सफर और ये मौसम हसीं से लेकर बॉलीवुड के गानों पर तालियों की गडगडाहट गूंजती रही, रविवार रात को आॅर्चिड फॉर्म हाउस में आयोजित आईएमए, अधिष्ठापन समारोह व दीपावली उत्सव में जमकर मस्ती की।
डॉ. अनुपमा शर्मा द्वारा प्यानो पर ये सुहाना सफर और ये मौसम हसीं, हमे डर है कि हम खो न जाएं कहीं.. गीत गाया। अध्यक्ष अशोक शिरोमणि ने मेरी लॉटरी लग जाने वाली है. की प्रस्तुति दी। डॉ. संध्या, डॉ. अरुण जैन, डॉ. रुचि, डॉ. मीरा द्वारा गरबा प्रस्तुत किया गया। डॉ. अनूप दीक्षित व डॉ. निधि दीक्षित ने ‘तेरी नैनों का काजल’ गीत पर नृत्य किया। डॉ. राजीव पचौरी व दीपा पचौरी ने ‘तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती’ गीत प्रस्तुत किया।

पेशे को करें अच्छा
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कि डॉक्टर अपनी सेवा से मरीज के चेहरे पर खुशी ला सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पेशे की गरिमा बनाए रखें। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सकों से गुरु बनकर पेशे में सुधार के लिए प्रयास करने को कहा। कहा कि आयुष्मान भारत योजना में कुछ परेशानी आ रही हैं, जल्द दूर हो जाएंगी। आइएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक शिरोमणि के नेतृत्व में नई टीम ने कार्यभार ग्रहण किया। आइएमए की रिपोर्ट पेश की गई। संचालन डॉ. सीमा सिंह, डॉ. पंकज नगायच व पूजा नगायच ने किया। आइएमए यूपी के अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे, आइएमए (एएमएस) अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. अनंग उपाध्याय, डॉ. रजनी पचौरी, डॉ. आलोक मित्तल आदि मौजूद रहे।