आगरालीक्स… आईएमए आगरा का चुनाव रोचक हो गया है, आगरा के डॉक्टरों ने 57 फीसद मतदान किया है, अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कांटे की टक्कर है, रात को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
आईएमए, भवन तोता का ताल पर सुबह नौ से पांच बजे तक आईएमए, आगरा की कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ। आईएमए के सदस्य 1404 चिकित्सकों में से 800 चिकित्सक यानी 57 फीसद चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया।
रोचक मुकाबला, हाथ जोडे खडे रहे प्रत्याशी
आईएमए का चुनाव रोचक हो गया है, सुबह से ही प्रत्याशी हाथ जोड कर खडे रहे, सुबह धीमी गति से मतदान शुरू हुआ लेकिन दोपहर दो बजे के बाद आईएमए भवन तोता का ताल पर मतदान के लिए चिकित्सकों की लाइन लग गई। चुनाव अधिकारी डॉ डीवी शर्मा, डॉ रवि पचौरी, डॉ अजीत महाजन, डॉ वाई बी अग्रवाल और डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रात आठ बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
इनके बीच है मुकाबला
अध्यक्ष : डॉ. राजीव उपाध्याय और डॉ. सलिल भारद्वाज।
उपाध्यक्ष : डॉ. सचिन मल्होत्रा, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. सीआर रावत।
संयुक्त सचिव : डॉ. सचिन धाकरे, डॉ. एलके गुप्ता और डॉ. दीपक अग्रवाल।