Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ IMA, Agra election 2019 controversy: Dr Rajiv Upadyay win by 259 vote
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

IMA, Agra election 2019 controversy: Dr Rajiv Upadyay win by 259 vote

111

आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टरों के संगठन आईएमए के चुनाव पर सवाल खडे हो रहे हैं। आईएमए प्रेसीडेंट इलेक्ट पद पर डॉ राजीव उपाध्याय ने डॉ सलिल भारद्वाज को 259 वोट से जीत दर्ज की है।
रविवार को आईएमए, भवन तोता का ताल पर सुबह नौ से पांच बजे तक आईएमए, आगरा की कार्यकारिणी के प्रेसीडेंट इलेक्ट, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए मतदान हुआ। आईएमए के सदस्य 1404 चिकित्सकों में से 800 चिकित्सक यानी 57 फीसद चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया।
डॉ सलिल भारद्वाज ने उठाए सवाल


आईएमए की चुनाव प्रक्रिया नामांकन पत्र निरस्त होने से विवाद में रही है। प्रेसीडेंट इलेक्टर के लिए डॉ राजीव उपाध्याय और डॉ सलिल भारद्वाज ने नामांकन किया था, 15 सितंबर को डॉ राजीव उपाध्याय का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इससे डॉ सलिल भारद्वाज निर्विरोध चुने जाने थे लेकिन नई पांच सदस्यीय चुनाव समिति गठित कर दी गई। रविवार को चुनाव के दौरान सलिल भारद्वाज मोबाइल से वीडियो बनाते हुए मतदान स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पांच सदस्यों में से केवल डॉ रवि पचौरी के ही मतदान केंद्र में होने और सचिव डॉ ओपी यादव को मतदान केंद्र में बिठाने का विरोध किया।
20 अक्टूबर को नई टीम लेगी शपथ
चुनाव अधिकारी डॉ डीवी शर्मा, डॉ रवि पचौरी, डॉ अजीत महाजन, डॉ वाई बी अग्रवाल और डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष निर्वाचित पद पर डॉ राजीव उपाध्याय ने जीत दर्ज की है। नई टीम 20 अक्टूबर को शपथ लेगी।
मिले वोट
प्रेसीडेंट इलेक्ट
डॉ. राजीव उपाध्याय 526
डॉ. सलिल भारद्वाज 267
उपाध्यक्ष :
डॉ. सचिन मल्होत्रा,417
डॉ. मुकेश गोयल 510
डॉ. सीआर रावत 424
संयुक्त सचिव
डॉ. सचिन धाकरे 390
डॉ. एलके गुप्ता 567
डॉ. दीपक अग्रवाल 405

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!