Thursday , 12 February 2026
Home हेल्थ IMA awareness programme in convent school’s in Agra
हेल्थ

IMA awareness programme in convent school’s in Agra

आगरालीक्स …….आगरा में आईएमए के सदस्य डॉक्टर इलाज के साथ बीमारियों की रोकथाम के लिए आगे आए हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता की मुहिम छेडी है। शनिवार को यहां आईएमए व रोटरी क्लब द्वारा प्रीमियर इंटरनेशनल स्कूल, निर्भय नगर में हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईएमए के अध्यक्ष आरएस कपूर ने कहा कि हाथ धोने की एक अच्छी आदत हमें कई बीमारियों से बचाती है। इसलिए हाथ धोना एक तरह का निशुल्क वैक्सीनेशन, जो हमें डायरिया डिसेन्ट्री, टाइफाइड, निमोनिया, हिपेटाइटिस, कंजक्टीवाइटिस जैसी तमाम बीमारियों से बचाता है।
डॉ. आरएस कपूर ने बच्चों को 6 स्टेप वाली हाथ धोने की सही तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नहाने से ज्यादा महत्व हाथ धोने और उन्हें साफ रखने का है। क्योंकि हाथ के माध्यम से ही खाने-पीने की हर चीज हमारे शरीर के अन्दर पहुंचती है। आईएमए कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल बच्चों को ओरल हाइजिन के बारे में जानकारी देते हुए ब्रश करने के तरीके और महत्व के बारे में बताया। कहा कि सोने से पहले और सुबह उठकर अवश्य ब्रश करें। कम से कम दो मिनट तक वह भी झाग के साथ ब्रश करें। डॉ. सुरभि मित्तल ने बच्चों को तम्बाकू, सिगरेट ते दुष्प्रभाव बताते हुए बच्चों को उनके माता-पिता को जागरूक करने को कहा। साथ ही जंग फूड के नुकसान और व्यायाम फायदे भी बताए। इस मौके पर रोटरी क्लब द्वारा आईएमए द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की गई व अध्यक्ष आरएस कपूर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रमोद सक्सेना, सचिव अनिल शर्मा, दिगम्बर धाकरे व स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रकांत मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हेल्थ

Agra Local News: Senior Homeopathy Physician Dr. Rajneesh Agarwal receives “National Excellence in Homeopathy” Award 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रजनीश अग्रवाल को मिला “नेशनल एक्सीलेंस...

हेल्थ

Agra News: First Child Neurology Center Geniuslane by Dr. Rahul Bharat from London…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आटिज्म के बच्चों का Geniuslane Centre. नीरव निकुंज में लंदन...

हेल्थ

Agra Local News: Agra’s Shantived Hospital will offer free operations using the da Vinci robot next year..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद अस्पताल में अगले साल द विंची रोबोट से होंगे...

हेल्थ

Agra Video News: 360 Bed Park Hospital Lauched in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा से मरीजों को अब दिल्ली और जयपुर नहीं जाना...

error: Content is protected !!