इंदौरलीक्स… मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में आज एक तेज रफ्तार बस 50 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी। 15 लोगों की मौत। जांच के आदेश..
श्रीखंडी से इंदौर आ रही थी बस

श्रीखंडी से इंदौर आ रही बस मंगलवार सुबह 8.30 बजे डोंगरगांव के पास बोराड़ नदी के पुल से नीचे जा गिरी।
15 लोगों की मौके पर ही गई जान
हादसे में मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं। इसमें 25 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है।
ट्रेवल्स कंपनी की थी बस
बताया गया है कि एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की बस एमपी 10पी 7755 ओवरलोड थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर एसपी, कलेक्टर और विधायक भी पहुंच गए थे।
मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा
मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
गंभीर घायलों को पचास-पचास हजार की मदद
गंभीर घायलों को 50 हजार और अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी, सभी घायलों का इलाज सरकार करवाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।