लखनऊलीक्स …….आगरा के रहने वाले एक्सईएन का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला, बेटी एमबीबीएस कर रही पत्नी और बेटा गए थे रिश्तेदारी में।

आगरा के कौशलपुर निवासी सिंचाई विभाग, अशियाना लखनऊ में तैनात अधिशासी अभियंता 51 साल के पवन सत्संगी थे, वे आशियाना स्थित परिकल्प विहार कॉलोनी में पत्नी सरिता और बेटे यश के साथ रह रहे थे। बेटी सौम्या कन्नौज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। पत्नी और बेटा बहन की 25 वीं शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद गए थे। घर पर पवन सत्संगी अकेले थे।
लटका मिला शव
रविवार शाम को नौकरानी काम करने के लिए घर पहुंची, खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने सरिता को जानकारी दी, उन्होंने पवन सत्संगी के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। सरिता बेटे के साथ रात में लखनऊ आ गई। पुलिस भी पहुंच गई, कमरे का गेट तोड़ा गया, अंदर पवन सत्संगी पंखे पर लटके मिले। आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।