आगरालीक्स…तीसरे चरण के चुनाव के लिए आगरा सहित 10 सीटों पर नाम वापसी के बाद 100 प्रत्याशी मैदान में। सबसे कम फिरोजाबाद में।
संभल,फतेहपुरसीकरी, बदायूं,बरेली से एक-एक पर्चा वापस
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की कुल 10 सीटों पर अब 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को संभल, फतेहपुर सीकरी, बदायूं और बरेली के एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया।
संभल में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संभल सीट पर 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध मिले थे। एक प्रत्याशी तूबा के नामांकन वापस ले लेने से अब यहां 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
हाथरस, फतेहपुर सीकरी से 10-10 प्रत्याशी मैदान में
हाथरस (सुरक्षित) से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आगरा (सुरक्षित) से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। फतेहपुर सीकरी से 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध मिले। यहां एक ने नाम वापस लिया है।
फिरोजाबाद में सात मैनपुरी में आठ प्रत्याशी ही
फिरोजाबाद में 7, मैनपुरी में 8, एटा में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। बदायूं से 12 प्रत्याशी थे। एक ने नाम वापस ले लिया। आंवला में 9 और बरेली में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।