आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा। स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर ट्रक टकराई. चार लोगों की मौत, दो दर्जन घायल।
कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में तड़के हुआ हादसा
हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक स्लीपर बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी।
गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी बस, चालक को झपकी
एएसपी कन्नौज संसार सिंह के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के समीप बस ड्राइव को नींद आ गई, इसके चलते बस अनियंत्रित हुई और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा रही ट्रक से जा टकराई।
डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।