Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Income tax Survey on Jeweller & builder in Agra
बिगलीक्स

Income tax Survey on Jeweller & builder in Agra

आगरालीक्स… आगरा में नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने तीसरी बडी कार्रवाई की। शहर के एक बिल्डर और ज्वैलर पर आयकर विभाग की जांच शाखा सर्वे कर रही है। देर रात तक सर्वे जारी था।
शुक्रवार दोपहर में आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के दर्जन भर अधिकारियों ने एमजी रोड स्थित छवि ज्वेलर्स पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। ज्वेलरी शोरूम में आठ नवंबर के बाद की बिक्री के वीडियो फुटेज देखने के बाद सभी बिल जांचे गए। बुलियन की खरीद और 50 फीसदी पर बंद नोट लेने की चर्चाओं के बीच उपनिदेशक आयकर जांच राजेश गुप्ता और सहायक निदेशक जांच सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में 10 घंटे तक छवि ज्वेलर्स पर सर्वे चला। रात में 2.5 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा केशव अग्रवाल ने कर दिया, वहीं कावेरी हाउसिंग में अधिकारी कागजातों की जांच करते रहे।
21 नवंबर को 5 25 करोड सरेंडर
आगरा में नोटबंदी के बाद रियर एस्टेट ग्रुप पर हुए सर्वे में 5 करोड से अधिक का सरेंडर (अद्योषित आय स्वीकार करना) किया गया है। टीमों ने ग्रुप के प्रोजेक्ट और मुख्य कार्यालय पर दस्तावेज खंगाले।
आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग द्वारा सोमवार सुबह राम रघु बिल्डवेल पर सर्वे की कार्रवाई की। आयकर अधिकारी और कर्मचारियों की 12 सदस्यीय टीम ने ग्रुप के प्रोजेक्ट के दस्तावेज खंगाले। प्रोजेक्ट की डीलिंग में किए गए लेन देन के दस्तावेजों की जांच की गई। ग्रुप में निवेश करने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। रात को ग्रुप ने 5 25 करोड का सरेंडर कर दिया।
12 नवंबर को ज्वैलर पर हुआ सर्वे
आगरा में एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद बडी मात्रा में सोना खरीदा गया है, आयकर विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है, ज्वैलर्स के आठ नवंबर से लेकर आगे तक के बिल और कैश की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारी इस तरह की कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं, सर्राफा बाजार में आयकर विभाग की जांच के बाद से खलबली मची हुई है। एक नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक की सोने की बिक्री और कैश की जानकारी जुटाई जा रही है।
शुक्रवार को बाजार हो गए थे बंद
आगरा में आठ नवंबर की रात से एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद से एक हजार और 500 रुपये को खपाने के लिए बडे बाजारों में सौदेबाजी होने लगी है। सर्राफा बाजारों में सोने का भाव 70 हजार रुपये तक पहुंच गया है, पुराने नोट लेकर सोना खरीदा जा रहा है। इसकी सूचना पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे आयकर, वाणिज्य कर और एक्साइज विभाग के छापे की सूचना से खलबली मच गई, एक के बाद एक किनारी सर्राफा बाजार, फव्वारा थोक दवा बाजार, नाई की मंडी, शाह मार्केट सहित बडे बाजार बंद हो गए। दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग खडे हुए।
दुकानों के बाहर बैठ गए कारोबारी
अपनी दुकानें बंद कर दुकानदार बाहर बैठ गए और जानकारी लेते रहे। सूचनाएं आती रहीं कि नाई की मंडी में छापेमारी हो रही है, इसके बाद फव्वारा दवा बाजार, किनारी बाजार और शाह मार्केट में छापेमारी की जानकारी आती रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!