आगरालीक्स…भारत का शर्मनाक प्रदर्शन..पहले टेस्ट के तीसरे दिन 36 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया. दूसरी पारी में आॅस्ट्रलियाई पेसरों के आगे 90 मिनट ही पिच पर गुजार सके भारतीय खिलाड़ी.
एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में 53 रन की लीड लेकर दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया आॅस्ट्रेलियाई पेसरों के आगे महज 36 रन पर ही आउट हो गई. टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में मात्र 90 मिनट ही टिक सकी. आॅस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने पांच विकेट जबकि पैट कमिंस ने चार विकेट लिए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी रिटायर्ड हुए. भारत का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकडा नहीं छू सका. कप्तान कोहली भी 4 रन बनाकर आउट हो गए.
भारत का न्यूनतम स्कोर
टेस्ट क्रिकेट में 36 रन भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले 1975 में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर आउट हुई थी.