नईदिल्लीलीक्स…लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का खाता खुला। सूरत से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।
इस तरह से हुई भाजपा प्रत्याशी की जीत
गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का पर्चा रद्द होने और बाकी सभी आठ निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया है। गुजरात में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है और चार जून को नतीजे आने हैं। इससे पहले ही भाजपा की जीत को लेकर तमाम नुक्ताचीनी भी हो रही है।