नईदिल्लीलीक्स… भारत की पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी और शुभमन गिल के शतक से स्थिति मजबूत।
कुलदीप ने पांच विकेट लेकर 150 पर समेटा

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत की स्थिति बहुत मजबूत हो गई है।
भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। तीन विकेट सिराज को मिले, जबकि एक-एक विकेट अक्षर और उमेश यादव ने लिया।
कप्तान केएल राहुल फिर सस्ते में निपटे
भारत बांग्लादेश को फॉलोआन नहीं खिलाकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा है। कप्तान केएल राहुल एक बार फिर फेल हो गए। वह 23 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर शुभमन गिल समाचार लिखे जाने तक 110 रन बनाकर और पुजारा 50 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की बढ़त 443 रन की हो गई थी।