आगरालीक्स…पॉपुलेशन में चीन को पछाड़कर भारत बना नंबर वन. यूएन ने जारी की रिपोर्ट. जानें भारत की कुल आबादी और चीन की आबादी से कितना आगे निकले हम
जनसंख्या में भारत अब चीन को पछाड़कर नंबर वन बन गया है. इसका दावा यूएन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में दिया गया है. संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड पॉपुलेशन डेशबोर्ड के अनुसार 2023 मध्य तक के अनुमानों के अनुसार भारती की आबादी 1.4286 अरब हो गई है जबकि चीन की आबादी 1.4257 अरब है. भारत में आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी. वैसे तो भारत में जनगणना 2021 में होनी थी लेकिन कोरोना संकट के कारण सरकार ने टालने का फैसला किया था. ऐसे में अब तक यह साफ नहीं है कि भारत में जनगणना के लिए जटिल काम को कब तक निपटाया जाएगा. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़े अनुमानों पर आधारित है.

यूएन के आंकड़ों के अनुसार भारत में दुनिया की सबसे युवा आबादी भी रहती है. भारत की आधी आबादी 30 साल से कम लोगों की है जिनकी औसत उम्र 28 वर्ष है. अमेरिका और चीन की बात की जाए तो वहां की औसत उम्र 38 वर्ष ळे. आर्थिक विकास के मामले में भारत की युवा आबादी अहम रोल अदा कर सकती है, क्योंकि यहां की दो तिहाई से अधिक आबादी काम करने की उम्र यानी 15 वर्ष से 64 वर्ष के बीच की है.