नईदिल्लीलीक्स…भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी स्थिति मजबूत। विराट के शतक को देखने आईं विंडीज के खिलाड़ी की मां, गले लगाया। इंग्लैंड की भी स्थिति मजबूत।
विंडीज ने 83 रन पर एक विकेट गंवाया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में विराट कोहली के शतक की बदौलत 483 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में विंडीज ने 83 रन पर एक विकेट गंवा दिया है।
विराट का 29 वां टेस्ट शतक रहा खास

इस मैच में विराट 29वां टेस्ट शतक खास रहा। वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा ने कोहली से कहा-मेरी मां ने मुझसे कहा कि वह सिर्फ विराट कोहली को देखने आई हैं. मुझे इस पर खुद विश्वास नहीं हुआ. अपना शतक पूरा कर लो विराट. मैं चाहता हूं कि तुम इसे पूरा करो, सिल्वा की यह पूरी बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई।
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी की मां विराट से मिल कर रो पड़ी
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली वेस्ट इंडीज के एक खिलाड़ी की मां से मिले। विराट से मिलने के बाद खिलाड़ी की मां रो पड़ी।
आस्ट्रेलिया की हालत हो गई है पस्त
दूसरी ओर इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति मजबूत हो गई है। इंग्लैंड के 592 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 113 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। वह पारी की हार से बचने के लिए 162 रन पीछे है। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे। इंग्लैंड मैच जीतता है तो सीरीज 2-2 पर आ जाएगी और पांचवां सीरीज का मैच रोमांचक हो जाएगा।