लखनऊलीक्स… यूपी में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए सरकार की दो शर्तें अनिवार्य, उन्हें अपनी संपत्ति बताने के साथ दहेज नहीं लेने का शपथ पत्र भी भरना होगा।
दोनों शर्तों को अनिवार्य रूप से करना होगा पूरा

नई सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए सरकार ने दो नियम तय किए हैं। नियुक्ति के साथ ही संपत्ति की घोषणा करनी पड़ेगी। साथ ही दहेज न लेने का शपथपत्र भी उन्हें अनिवार्य रूप से देना होगा। ऐसे कई अहम शपथपत्र उन्हें आदेश पत्र प्राप्त करने के एक महीने के अंदर जमा करने होंगे।
कर्जदार नहीं होने, एक से अधिक पत्नी नहीं होने का भी प्रमाण पत्र
राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी से पहले कई शपथपत्र और प्रमाण पत्र देने होंगे। सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले कर्जदार व डिफाल्टर न होने का घोषणापत्र देना पड़ेगा। एक से अधिक पति या पत्नी न होने की घोषणा करनी होगी। दहेज न लेने का प्रमाणपत्र देना होगा। उन्हें अपनी ऐसी चल व अचल संपत्तियों की घोषणा करना होगी, जिसके वे स्थायी सदस्य हों।
नौकरी पाने वाले व्यक्ति की मंशा जानने की कोशिश
सरकार द्वारा ऐसा करने के पीछे की मंशा यह है कि वह नौकरी देने से पहले व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति और दहेज को लेकर उसकी सोच को जांच लेना चाहती है।