नईदिल्लीलीक्स…। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट भी कल से शुरू होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत 26 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे से होगी। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम की कमान डीन एलगर के हाथों में होगी। भारत यहां अभी तक कोई सीरीज नहीं जीता है और इस बार वह यहां सीरीज जीत का रिकॉर्ड बनाना चाहता है। वहीं टेस्ट में बारिश का अंदेशा भी जताया जा रहा है।
इंग्लैंड के लिए करो या मरो का टेस्ट
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट एमसीसी ग्राउंड मे खेला जाएगा.। आस्ट्रेलिया की टीम दो टेस्ट जीतकर सीरीज में दो-शून्य की बढ़त ले चुकी है। इंग्लैड की टीम लय में नजर नहीं आई है। इंग्लैंड की कोशिश इस टेस्ट को जीतकर आस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने से रोकने की भरपूर कोशिश करेगी।