आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) आगरा में 4207 लोगों की हुई कोरोना जांच. कोरोना का अपडेट जारी. आज रात से लग रहे नाइट कर्फ्यू से पहले जान लें पूरी स्थिति
राहत: 4207 लोगों की जांच में नहीं मिला कोई पॉजिटिव
आज रात से नाइट कर्फ्यू से लग जाएगा. ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ रहे केसों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने आज रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. ये पाबंदी सुबह 5 बजे तक रहेगी. इससे पहले जान लें कि आगरा में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. प्रशासन ने शनिवार को इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 4207 लोगों की कोरोना जांच की गई, राहत की बात ये है कि इस दौरान एक भी संक्रमित आगरा में नहीं मिला है. आगरा में पहले की तरह अभी केवल 5 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि #Agra में अबतक 25776 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25313 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं. कोरोना से अब तक आगरा में 458 लोगों की मौत हुई है.