नईदिल्लीलीक्स… भारत की नई ओपनिंग जोड़ी भी फ्लॉप। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में सात ओवर में चार विकेट गिरे। हार्दिक पांडेय संभाले हैं अभी मोर्चा।
न्यूजीलैंड की टीम ने बनाए हैं 160 रन
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव करते हुए अक्षर पटेल की जगह हर्षल पटेल को खिलाया। भारत के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से न्यूजीलैंड पर अंकुश लगाए रखा। न्यूजीलैंड की पूरी पारी 19.4 ओवर में 160 रन के स्कोर पर आउट हो गई।
अर्शदीप और मोहम्मद सिराज ने लिए चार-चार विकेट
न्यूजीलैंड की ओर से डेविड कॉनवे ने 59 और फिलिप्स ने 54 रन बनाए। सात बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचे। अर्शदीप और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए।
भारत के नई ओपनिंग जोड़ी भी फेल, श्रेयस फ्लाप, सूर्या भी नहीं चले
भारत की शुरुआत भी खासी अच्छी नहीं रही। भारत का स्कोर 13 रन था तब ईशान किशन 10 और पंत 21 रन के स्कोर पर 11रन बनाकर चलते बने। इसी स्कोर पर श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले आउट हो गए। चार ओवर में तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान हार्दिक पांडेय ने सूर्या के साथ मिलकर स्कोर को बढ़ाया। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 6.2 ओवर में चार विकेट पर 60 रन बना लिए थे। पिछले मैच के शतकवीर सूर्या 13 रन बनाकर आउट हुए।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की हालत पतली
आस्ट्रेलिया के 255 रन के जवाब में इंग्लैंड की हालत खस्ता बनी हुई है। इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में तीन विकेट खोकर 18 ओवर में 71 रन बनाए हैं।