नईदिल्लीलीक्स… पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ पर की फायरिंग, भारत का मुंहतोड़ जवाब। शराब घोटाले में ईडी के 35 स्थानों पर छापे। कई राज्यो में बारिश। बेंगलुरु बेहाल।
बेंगलुरू में जरूरी काम के लिए क्रेन और ट्रैक्टर का सहारा

देश के कई राज्यों में बारिश का कहर बरपा हुआ है। सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु का बुरा हाल हो गया है। सभी सड़कें पानी से डूबी हुई हैं। छोटे वाहन पानी से निकल नहीं पा रहे हैं लोगों को काम पर जाने के लिए क्रेन, ट्रैक्टर ट्रालियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
तीन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सीमा पर बाढ़ लगाते समय की फायरिंग
पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया है। सीमा पर बाढ़ लगवा रहे बीएसएफ जवानों पर पाक सैनिकों ने फायरिंग की। भारत का मुंहतोड़ जवाब।
बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई कर पाक सेना को खदेड़ा
बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की। इस दौरान बाढ़ लगाने का काम चल रहा था। जवाब में भारत की ओर से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तान की फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
चीन में पचास हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए
चीन के सिचुआन प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है। 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भूकंप की तीव्रता रियक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई है। भूकंप से सबसे ज्यादा 29 लोग तिब्बतन स्वायत्तप्रांत में मरे हैं। 16 लोग लापता बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप से आर्थिक नुकसान भी खासा हुआ है।
शराब घोटाले में कई राज्यों में चल रही छापेमारी
दिल्ली के शराब घोटाले में ईडी ताबड़तोड़ छापे मार रही है। ईडी ने मंगलवार को दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 35 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की है। इसमें गुरुग्राम, पंजाब, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, पंजाब आदि शामिल हैं।
हमने ईमानदारी से किया काम, कुछ नहीं मिलेगाः सिसौदिया
ईडी की कार्रवाई में डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया का आवास इसमें शामिल नहीं है। इस बीच मनीष सिसौदिया ने कहा है कि सीबीआई की कार्रवाई में कुछ नहीं मिला है और ईडी को भी कुछ नहीं मिलेगा। हमने ईमानदारी से काम किया है।