Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Inflation: The budget of the house will deteriorate from next month, know how much it can affect
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Inflation: The budget of the house will deteriorate from next month, know how much it can affect

111

आगरालीक्स... बढ़ती महंगाई इस गर्मियों में और ज्यादा पसीना छुड़ाएगी। जानिये अगले महीने से आप के घरेलू बजट पर कितना पड़ सकता है असर।

महंगाई की शुरुआत मार्च महीने से ही शुरू हो गई है और धीरे-धीरे लगातार इसके झटके लग रहे हैं। सबसे पहले शुरुआत दूध से हुई। अमूल कंपनी ने दो रुपये लीटर तक दूध पर बढ़ा दिए। इसके बाद पराग और मदर डेयरी ने अपने दूध के रेट बढ़ाए तो फुटकर बपेचने वालों दूधियों और दुकानदारों ने भी रेट बढ़ा दिए।

किराया-भाड़ा बढ़ने का अंदेशा

मंगलवार को रसोई गैस भी 50 रुपये सिलेंडर महंगी हो गई है। पेट्रोल और डीजल के रेटों में भी वृद्धि कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर अन्य वस्तुओं पर पड़ेगा। किराया-भाड़ा भी इस पर असर डाल सकता है।

खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से फायदा नहीं

महंगाई का आलम यह है कि खाद्य तेल की कीमतों मे उतार-चढ़ाव के बाद भी आम उपभोक्ता को खास लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्कूल वैन-बस का किराया भी बढ़ा

बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। इस वजह से स्कूल जाने वालों के लिए वैन और अन्य वाहन चालकों ने किराया बढ़ा दिया है। स्कूल बस भी इससे अछूती नहीं हैं।

अभिभावक खुद छोड़ने और लेने जा रहे हैं बच्चे

इससे अभिभावकों को यह झटका भी लगा है। बहुत से परिवार तो वैन का किराया बढ़ने की वजह से बच्चों को सुबह उठकर अपने वाहन से छोड़ने और लेने भी जा रहे हैं।

गर्मियों में बिजली बिल में भी होगा इजाफा

गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। इससे बिजली के बिल पर भी असर पड़ेगा। एसी और कूलर चलाने पर बिजली के यूनिट बढ़ने पर रेट भी उसी के अनुसार बढ़ते हैं, जिससे खर्चा बढ़ता है।

मध्यमवर्गीय परिवार के अनिल अग्रवाल का कहना है कि घर में पति-पत्नी और दो बच्चों को खर्चा औसतन यदि 15 से 20 हजार रुपये है तो दो से चार हजार रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। अगले महीने त्योहार आदि होने से इसमें कुछ अतिरिक्त बढ़ोत्तरी हो सकती है, जो इसमें शामिल नहीं है।

महंगाई का संकट अभी झेलना होगा

(डा. शरदचंद्र भारद्वाज )

आगरा कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. शरदचंद्र भारद्वाज का कहना है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते देश को अभी महंगाई का संकट झेलना पड़ सकता है।

रूस से तेल खऱीदना बेहतर कूटनीति

हालांकि भारत ने रूस से तेल खरीदकर बेहतर कूटनीति का परिचय दिया है। कच्चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसकी वजह से भारत ही नहीं पूरे विश्व में इसका असर पड़ा है। ऐसी विषम परिस्थितयों से जूझने के लिए राष्ट्र को तैयार रहना होगा।

मध्यमवर्गीय परिवार के बजट पर 3 से 4 फीसदी का पड़ेगा असर

उन्होंने रसोई गैस और पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि पर कहा कि इसका आम उपभोक्ता पर असर पड़ेगा। वर्तमान हालात को देखते हुए मध्यमवर्गीय परिवार के बजट पर 3 से 4 प्रतिशत तक का असर पड़ सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!