Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Income Tax survey at seven locations including the residence of the distributor of Cold Drink Company in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Income Tax survey at seven locations including the residence of the distributor of Cold Drink Company in Agra

99

आगरालीक्स…आगरा में सात जगह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड. कोल्ड ड्रिंक के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर के घर और छह ठिकानों पर कार्रवाई. सर्वे

आगरा में शुक्रवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई आगरा में की गई है. यह कार्रवाई कोल्ड ड्रिंक की कंपनी कोका कोला के फ्रेंचाइजी और डिस्ट्रीब्यूटर गुलाब चंद लधानी के यहां की गई है. आयकर विभाग की ओर से लधानी के आवास सहित करीब छह ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें जांच के लिए पहुंची. देर शाम तक यह कार्रवाई जारी रही. शुक्रवार सुबह आयकर की कई टीमों ने कारोबारी की लाजपत कुंज कोठी नंबर 9 कर जांच शुरू की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कार्यालय के निर्देश में यूपी और एमी के करीब 15 ठिकानों पर यह कार्रवाई एक साथ की गई है. इसी के तहत आगरा में भी आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है. कारोबारी गुलाब चंद लधानी का यूपी और एमपी में होलसेल डिस्ट्रिब्यूटर, फ्रेंचाइजरी और वाटरल हैं. कारोबारी के हाथरस और कोटा में वाटलिंग प्लांट भी हैं और कई जगह कार्यालय भी हैं.

करीब 30 सदस्यीय कमेटी ने कारोबारी के आवास सहित छह ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की. इनमें लाजपुत कुंज स्थित आवास के साथ ही फतेहाबाद रोड स्थित होटल और कन्वेंशन सेंटर के साथ संजय प्लेस स्थित आफिस के अलावा कई जगह कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान गेट को बंद कर दिया गया और किसी को भी एंट्री नहीं करने दी और न ही कोई बाहर जा सका. लाजपुत कुंज स्थित आवास पर तो देर शाम तक कागजातों की तलाश की की गई. दावा किया जा रहा है कि यहां से​ विभाग को बड़ी सफलता मिल सकती है. करोड़ों की अघोषित आय मिलने की संभावना है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!