आगरालीक्स …आगरा में एक महिला पर आरोप, चाकू से दुकानदार पर किया हमला, दुकानदार की मौत। महिला का आरोप, दुकानदार करता था छेड़खानी।
आगरा में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात निवासी विनीत भदौरिया को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान विनीत की मौत हो गई, 40 साल के विनीत की परचून की दुकान थी। विनीत की मां का आरोप है कि 11 फरवरी को बेटे का एक महिला से विवाद हो गया था। 13 फरवरी को एक महिला ने विनीत पर चाकू से हमला किया, इसमें वह घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विनीत के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की। पुलिस को महिला का आरोप है कि विनीत छेड़छाड़ करता था, महिला ने विरोध किया, इस पर उसने मांफी भी मांगी थी। महिला से छेड़छाड़ करने पर उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, महिला का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए विनीत ने खुद ही कैंची अपने मार ली, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।