Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Insect from polluted river Yamuna turning Taj Mahal green
बिगलीक्स

Insect from polluted river Yamuna turning Taj Mahal green

180

green
आगरालीक्स…
ताजमहल के सफेद हुस्न को एक कीट हरा कर रहा हैर्, यह कीट नाला बन चुकी यमुना से ताजमहल पर पहुंच रहा है, इसकी पहचान हो गई है। कई और लैब से जांच कराई जा रही है। इसके बाद कीट की रोकथाम के लिए प्रयास किए जाएंगे।
पिछले दिनों ताजमहल की पच्चीकारी पर हरे दाग दिखाई दिए थे। ये दाग कैसे पडे इसकी जांच कराई गई, एएसआई की रसायन शाखा ने सेंट जोंस के एंटोमोलॉजी विभाग के साथ मिलकर नमूने लिए और उनकी डीएनए लैब में जांच की।

 

इंटरनेट फोटो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजमहल की पच्चीकारी को हरा करने वाला कीट गोल्डीकाइरोनोमस है। यक कीट यमुना की तरफ से उडकर ताजमहल पर आ रहा है। यहां झुंड में ताजमहल की संगमरमर पर बैठ जाते हैं और उसे हरा कर रहे हैं।
15 दिन का लार्वा
गोल्डीकाइरोनोमस कीट पानी में पफासपफोरस की मात्रा बढने से पनपता है, इसका पफीमेट कीट एक बार में 700 अंडे तक देता है, इनका लार्वा 15 दिन का होता है और यह लार्वा एल्गी खाता है। इस तरह लार्वा से करीब 20 दिन में पूरा कीट बन जाता है।
बडी मात्रा में यमुना में पनप रहे गोल्डीकाइरोनोमस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यमुना में प्रदूषण बढने से बडी मात्रा में गोल्डीकाइरोनोमस कीट पनप रहे हैं। एक बार में 700 अंडे देने से इनकी संख्या बहुत तेजी से बढ रही है, इसकी रोकथाम न होने पर ताजमहल पर बडा नुकसान हो सकता है, इसे देखते हुए एएसआई की रसायन शाखा सक्रिय हो गई है। इस मामले में कई देशों के विशेषज्ञों से भी जानकारी ली जा रही है, जिससे ताजमहल को कीट से बचाया जा सके।
कई झील बर्बाद कर चुका है कीट
गोल्डीकाइरोनोमस कीट घातक है, इसका अंदाजा आस्ट्रेलिया की एक झील से लगाया जा सकता है। वहां यह पनपे लगा और इनकी संख्या तेजी से बढने लगी, जिससे झील का रंग ही बदल गया। इसके चलते यहां पर्यटकों ने आना ही बंद कर दिया। इसी तरफ जापान में भी गोल्डीकाइरोनोमस कीट से पर्यटन प्रभावित हो चुका है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!