आगरालीक्स …आगरा में जाम खुलवा रहे इंस्पेक्टर से रिटायर फौजियों ने मारपीट कर दी, उनकी वर्दी फाड दी और इनोवा में डालकर ले जाने लगे। पुलिस ने पांच को पकड लिया, उनके तीन साथी भाग गए। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी सेवानिवृत्त फौजी हैं और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हैं। इनसे बरामद इनोवा पेट्रोलिंग में इस्तेमाल होती है। गाड़ी पर एक्सप्रेस वे पेट्रोल लिखा है।
सोमवार रात को ताजगंज की बसई चौकी के पास जाम लग गया था, इंस्पेक्टर राजा सिंह जाम खुलवा रहे थे, इसी बीच इनोवा सवारों से उनका विवाद हो गया। मारपीट के बाद इनोवा सवारों ने उनकी वर्दी पफाड दी, इंस्पेक्टर को इनोवा में डाल लिया और ले जाने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी कर दबौचे
इंस्पेक्टर को इनोवा गाडी में ले जाने की जानकारी होने पर कई थानों का पुलिस फोर्स सक्रिय हो गया। पुलिस ने नगला मेवाती से पांच लोगों को पकड लिया, उनके तीन साथी भाग गए।
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करते हैं आरोपी पेट्रोलिंग
सीओ सदर उदयराज का कहना है कि कि आरोपियों के नाम राजवीर, राजीव, बैद्यनाथ और अवनीश खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सेवानिवृत्त फौजी हैं और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हैं। इनसे बरामद इनोवा पेट्रोलिंग में इस्तेमाल होती है। गाड़ी पर एक्सप्रेस वे पेट्रोल लिखा है।