Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Interstate ATM card fraud gang busted in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Interstate ATM card fraud gang busted in Agra

198

आगरालीक्स…आगरा मे हाईटेक एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाला गिरोह पकडा गया है। यह गैग उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में एटीएम से रूपये निकाले हैं। गैग 200 से ज्यादा घटनाएं कर चुका है। गिरोह के 5 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे हैं।
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि गिरोह से पूछताछ में सामने आया है कि वह आगरा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में वारदात कर चुका है। गिरोह के सदस्य एटीएम के बाहर खड़े रहते हैं। रुपये निकालने वाले को देखते ही भांप लेते थे। केबिन में जाकर खड़े हो जाते, महिलाओं और बुजुर्ग लोगों की मदद के बहाने से एटीएम कार्ड बदल देते। एटीएम का पासवर्ड अंगुलियों के चलने के अंदाज से भांपने में माहिर थे। गिरोह ने पुलिस से 200 से अधिक लोगों के एटीएम बदलकर उनके खातों से रकम निकालने का इकबाल किया।
सिक्का उछाल कर सकते थे फैसला


गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह किस रूट के एटीएम को निशाना बनाना है, इसका फैसला सिक्का उछाल कर करते थे। इसके बाद उस रूट पर 50 से 100 किलोमीटर तक चलते। रास्ते में पड़ने वाले सभी एटीएम पर कुछ देर के लिए रुकते थे। एक साथी रकम निकालने के बहाने केबिन में घुसा रहता। दूसरा बाहर लाइन में खड़ा रहता था। इससे रुपये निकालने के लिए आने वालों को शक नहीं होता था। वह एक दिन में 70 हजार से एक लाख रुपये खाते से निकालने का लक्ष्य लेकर चलते थे। बिना गार्ड वाले एटीएम पर रहती थी नजर
गिरोह की नजर बिना गार्ड वाले एटीएम पर रहती थी। इससे रुपये निकालने वाले को अपने जाल में फंसाना आसान होता है। गार्ड वाले एटीएम पर लोग उसी से मदद ले लेते हैं। वह विभिन्न राज्यों में जाकर रकम निकालते थे। इसलिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आने से भी डर नहीं लगता था। जमा पूंजी लौटा पुलिस ने दीं मजदूर को खुशियां
पैसे मिल गए वापस
पुलिस ने टेड़ी बगिया में किराए पर रहकर मजदूरी करने वाले अरुण यादव की जमा पूंजी बरामद कर उसे खुशियां दे दीं। फैजाबाद का रहने वाला अरुण यहां कई साल से मजदूरी कर रहा है। पाई-पाई करके 70 हजार 500 रुपये जमा किए थे। शातिरों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने उसकी सारी रकम बरामद कर ली।
आरोपितों के नाम पुनीत सिंह निवासी जसराना फ़िरोज़ाबाद, रोहित सिंह निवासी शिकोहाबाद, हसरत अल्वी निवासी महाराजपुर थाना लिंक रोड गाज़ियाबाद, निशान्त और जावेद निवासी जगदीशपुरा। आरोपितों से 93 हजार रुपए सहित 50 से ज्यादा एटीएम बरामद किए हैं}।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

error: Content is protected !!