आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज से होमगार्डस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है, तीन दिन तक 75 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, इस दौरान जाम में भी फंस सकते हैं।
आगरा में शनिवार से होमगार्डस भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। आगरा में 25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्डस के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा है, इसके लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 75168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 03 से 05 बजे तक दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।