मऊलीक्स दर्दनाक बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकराई। दुल्हन के पिता, मां, भाई सहित पांच की मौत।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रानीडीहा गोरखपुर के रहने वाले 60 साल के विनय श्रीवास्तव की बेटी की शादी रांची से हुई थी, बेटी की शादी करने के बाद विनय श्रीवास्तव परिवार के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियों में विनय श्रीवास्तव के साथ उनकी पत्नी 58 साल की अर्चना श्रीवास्तव, बेटा 27 साल का कृतार्थ श्रीवास्तव और दो ड्राइवर 47 साल के पुरुषोत्तम और 46 साल के नितीश थे। स्कॉर्पियो पुरुषोत्तम चला रहा था। मऊ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 2.30 बजे कुसुम्हा बशारतपुर में शारदा सहायक खंड नहर कॉलोनी के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकरा गई। भीषण हादसे में स्कॉर्पियों में पांचों लोग फंस गए।
पांचों की मौत
स्कॉर्पियों में पांचों लोग फंसे हुए थे, स्कॉर्पियो से लोगों को निकालने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। हादसे में विनय श्रीवास्तव, उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, इकलौते बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव, चालक पुरुषोत्तम और नीतीश की मौत हो गई, कार में उनका पालतू कुत्ता भी था।