नईदिल्लीलीक्स… ( 10 April ) । आईपीएल-14 के आज दूसरे मैच में अनुभव और जोश का मुकाबला होगा। साथ ही इस मैच में टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा के प्लेइंग इलेवन में लेने को लेकर भी खासी उत्सुकता है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूं तो मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और दोनों में गुरु-शिष्य का रिश्ता भी माना जाता है। पंत ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो उनकी इच्छा महेंद्र सिंह धोनी जैसा बनने की थी। अब आईपीएल के मुकाबले में पंत जहां पहली बार कप्तानी करेंगे तो उनका सामना सबसे अनुभवी क्रिकेटर और अपने ही रोल मॉडल कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी से होगा।
चेन्नई पहली जीत का प्रयास करेगी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर कर चुकी है तो महेंद्र सिंह धोनी की टीम अंतिम चार में भी जगह नहीं बना सकी थी, जबकि वह सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली दूसरी टीम है। ऐसे में धोनी के धुरंधर पहले मैच से ही जीत से शुरुआत कर प्लेऑफ में जगह बनाने का प्रयास करेंगे। इस बार टीम में सुरेश रैना की वापसी भी हो गई है। लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी इस बार चेतेश्वर पुजारा को भी प्लेइंग इलेवन में देखने की है कि अब वह इस फटाफट क्रिकेट में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। पुजारा को चेन्नई ने उनकी बेस प्राइज 50 लाख रुपये में खरीदा है।
दिल्ली में है दिग्गजों की फौज
वहीं श्रेयस अय्यर की अनुपस्थित में दिल्ली के पास ही शानदार खिलाड़ियों की फौज है, जिसमें शिखऱ धवन, टी स्मिथ, हिटमायर, पंत, रबाड़ा, नोकिया समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ी हैं।