आगरालीक्स ..आगरा में रूफ टॉप कैफे में वोदका और ड्रिंक के साथ आईपीएल 20 का युवक युवती आनंद ले रहे हैं, कैफे और रेस्टोरेंट में रौनक लौटने लगी है।
आगरा में 2019 में एक के बाद एक आगरा में रूफ टॉप कैफे और रेस्टोरेंट खुले, यहां वीकएंड पर मस्ती और लाइव परर्फोंस के बीच युवक युवती के साथ लोग अपने परिवार के साथ जा रहे थे लेकिन कोरोना संक्रमण में रूफ टॉप कैफे बंद हो गए। कई रूफ टॉप कैफे ने काम बंद कर दिया, लेकिन अब अनलॉक में रूफ टॉप कैफे में रौनक लौटने लगी है।
मस्ती के साथ आईपीएल 2020 का आनंद
रूफ टॉप कैफे भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ अलग कर रहे हैं, कुछ कैफे में आईपीएल के चौके छक्के के साथ वोदका डे मनाया जा रहा है तो कई में कॉकटेल ड्रिंक और खाने की नई नई डिश के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया जा रहा है।
रात तक रूफ टॉप कैफे में भीड
रूफ टॉप कैफे में रात तक युवाओं की भीड लग रही है, शाम होते ही आईपीएल का आनंद लेने के लिए युवा कैफे में पहुंच रहे हैं, यहां ड्रिंक के साथ स्वादिष्ट डिश का आनंद ले रहे हैं।
adv with agraleaks.com call 9837011449, 9927076262