आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना संक्रमण में स्कूल बंद हैं, एडमिशन नहीं हुए हैं, ऐसे में स्कूलों में मिड टर्म एडमिशन लिए जा रहे हैं, डोनेशन के साथ मिशनरी स्कूलों में एडमिशन हो रहे हैं।
आगरा में लॉकडाउन के बाद से स्कूल बंद हैं, आनलाइन क्लासेज चल रही हैं, ऐसे में शहर के मिशनरी से लेकर बडे और छोटे स्कूलों में नई क्लास में छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया है। कुछ स्कूलों में बच्चों ने क्लास ना होने पर फीस जमा नहीं की है और प्रवेश निरस्त कर दिया है। इससे स्कूलों में सीटें खाली हैं।
मिड टर्म एडमिशन
स्कूलों में अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाता है लेकिन स्कूलों में सीट खाली हैं, इन खाली सीट पर स्कूल छात्रों के प्रवेश ले रहे हैं। इसे मिड टर्म एडमिशन नाम दिया गया है, बीच सत्र में छात्रों का प्रवेश लिया जा रहा है।
डोनेशन से एडमिशन
शहर के मिशनरी स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामरी रहती है, लेकिन इस बार मिशनरी स्कूल में भी कुछ सीट खाली रह गईं हैं, इन सीटों पर प्रवेश के लिए लोग सक्रिय हो गए हैं। डोनेशन देकर प्रवेश दिलवाने के लिए कहा जा रहा है।