आगरालीक्स…. आगरा में कुत्ते को घुमाने लेकर गए पांचवीं का छात्र फंदे पर लटका मिला, पुलिस छानबीन में जुटी।

आगरा में कक्षा पांच में पढ़ रहा 14 साल का मयंक पुत्र गोविंद थाना कागरौल के गांव बिसहरा में रह रहा था। उसके घर पर एक पालतू कुत्ता था, मंगलवार शाम को मयंक कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकला, वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रात में ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
फंदे पर लटका मिला शव
मयंक के परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने छानबीन शुरू की, कई घंटे की छानबीन के बाद खेत पर एक पेड़ से लटका हुआ मयंक का शव मिला, शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों का कहना है कि मयंक के पैर जमीन पर लगे हुए थे, आरोप है कि मयंक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
मयंक की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता का मीडिया से कहना है कि छात्र की मौत का कारण जानने के लिए जांच चल रही है।
सांकेतिक फोटो